CG: हैवानियत की सारी हदे पार…पत्नी पर पति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, चेहरा झुलसा कोरबा:- घरेलू विवाद के चलते अलग रह रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। घटना में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंप हाउस क्षेत्र के झोपड़ीपारा निवासी रवि बरेठ की पत्नी अंजलि बरेठ (30) पति से विवाद के कारण बच्चों के साथ मोहल्ले में ही अलग मकान लेकर रह रही थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे रवि बरेठ बोतल में पेट्रोल लेकर अंजलि के घर पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अंजलि पर पेट्रोल उड़ेलकर माचिस से आग लगा दी। Post Views: 226 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रदेश में नए FMD वायरस का अटैक! लंपी वायरस के बाद मवेशियों पर टूटा कहर CG: व्हाट्सप्प पर ‘इलाज’ पड़ा भारी… फोन पर एक्स-रे दिखा ली राय और कर दिया प्लास्टर, अब मासूम सूजन और दर्द से बेहाल