CG: घूमने के दौरान पत्नी ने किया फोन, तो गुस्साए पति ने धारदार हथियार से किया हमला, फिर हाथ तोड़ा

बिलासपुर: तोरवा के देवरीखुर्द में रहने वाले युवक ने बार-बार फोन करने से नाराज होकर अपनी पत्नी का हाथ तोड़ दिया। साथ ही उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया। हमले में घायल पत्नी ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

मामला दर्ज करवाया

तोरवा के देवरीखुर्द में रहने वाली रेहाना किन्नर (29) ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। रेहाना ने बताया कि उसका पति वरुण महानंद छह जनवरी को घूमने के लिए नैनीताल गया था। इस दौरान रेहाना मोबाइल पर उसे बार-बार काल करती थी।

नैनीताल से लौटने के बाद वरुण ने इसी बात को लेकर 13 जनवरी को पत्नी से विवाद किया। समझाने पर उसने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान उसने रेहाना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में घायल रेहाना शिकायत लेकर अपने पति की दादी सरोज महानंद के पास गई। इसी बीच उसका पति भी पीछे-पीछे अपने दादा के घर पहुंच गया। वहां उसने लकड़ी के बत्ते से पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे रेहाना का हाथ टूट गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!