14 नहीं 15 जनवरी को रहेगी मकर संक्रांति की छुट्टी, भाजपा सरकार ने अचानक बदल दी तारीख, निर्देश जारी लखनऊ :- मकर संक्रांति की छुट्टी में प्रदेश सरकार ने बदलाव किया है। प्रदेश में अब संक्रांति की छुट्टी 14 जनवरी 2026 के बजाए 15 जनवरी को रहेगी। इस संबंध में सरकार ने अधिकारिक निर्देश जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस आदेश के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल 15 जनवरी को बंद रहेंगे। बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में इस दिन खिचड़ी बनाना, खाना और दान करना एक पुरानी परंपरा है। यही कारण है कि मकर संक्रांति का नाम आते ही खिचड़ी का स्मरण स्वतः हो जाता है। परंपरा के पीछे केवल स्वाद नहीं, बल्कि गहरी आस्था और सामाजिक भावना जुड़ी मानी जाती है। मकर संक्रांति के समय ठंड अपने चरम पर होती है। ऐसे मौसम में खिचड़ी शरीर के लिए लाभकारी मानी जाती है। Post Views: 98 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, ये शिविर जलकर हुआ राख लड़कियां रखती थी फ़ोन पर गंदे वीडियो, फिर शुरू होता था जिस्मफरोशी का खेल