CG: डाक विभाग में रिश्वत मांगने वाले 4 अधिकारियों कर्मचारियों पर FIR, स्टाफ की शिकायत के बाद CBI ने मारा था छापा बीजापुर:- डाक विभाग बीजापुर में सामने आए रिश्वतखोरी के गंभीर मामले ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने ट्रांसफर और रिलीविंग ऑर्डर जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक विभाग के चार अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. CBI की इस कार्रवाई को जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त और निर्णायक पहल के रूप में देखा जा रहा है. बीजापुर डाक विभाग में रिश्वतखोरी 23 दिसंबर 2025 की शाम रायपुर स्थित CBI कार्यालय को सूचना मिली थी कि बीजापुर पोस्ट ऑफिस में पदस्थ कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर कर्मचारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं. पोस्ट ऑफिस में पदस्थ नए कर्मचारियों ने ही ये आरोप लगाए थे और मामले की शिकायत की थी. इस पर CBI ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और 24 दिसंबर की सुबह टीम को बीजापुर रवाना किया गया. डाक विभाग के 4 अधिकारियों कर्मचारियों पर FIR 24 दिसंबर 2025 को इस मामले में CBI को लिखित शिकायत मिली, जिसमें उप मंडलीय निरीक्षक (पोस्ट) शास्त्री कुमार पैंकरा, एबीपीएम संतोष आंद्रिक, मेल ओवरसीयर मलोथ शोभन और जीडीएस बीपीओ आंद्रिक पर रिलीविंग ऑर्डर जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया. शिकायत के अनुसार, इस कार्य के लिए कुल 8,000 रुपये की मांग की गई थी. Post Views: 37 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत आई सामने, मुखबिरी के शक में की युवक की बेरहमी से हत्या बिजली के खंभे टकराई ट्रेलर, लगी भीषण आग, जिंदा जलने से ड्राइवर की मौत