CG: सड़क हादसे में पिता की मौत, बच्ची हुई घायल जगदलपुर:- दरभा ब्लॉक में आज एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं मासूम बच्ची को सीआरपीएफ जवानों ने प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई। यह घटना नेतानार गांव के पास की है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण बुधराम नाग अपनी बेटी के साथ बाइक में सवार होकर कांदानार गांव अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान नेतानार सीआरपीएफ कैंप से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बुधराम अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। उन्हें गंभीर चोट आने के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बच्ची घायल हो गई। Post Views: 127 Please Share With Your Friends Also Post navigation मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी CCM गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर CG: इंद्रावती के नए पुल से 17 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप