सेफ्टी से खिलवाड़ पर भिलाई स्टील प्लांट के 2 GM सस्पेंड, महाप्रबंधक संग 4 अधिकारियों को मिला नोटिस दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में कार्यक्षेत्र में हुई दुर्घटना में कर्मियों की मौत और घायल होने के बाद शीर्ष प्रबंधन ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद संयंत्र परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। प्रबंधन ने सिंटर प्लांट-3 के महाप्रबंधक शंकर मोरी और ऊर्जा प्रबंधन विभाग के महाप्रबंधक सुब्रमनी रमनी को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा ऊर्जा प्रबंधन विभाग के दो कार्यपालक प्यारेलाल देशमुख और विनय कुमार को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं। वहीं प्लेट मिल के दो महाप्रबंधकों सुधाकर और पद्नाभन को एडवाइजरी पत्र दिए गए हैं। BSP प्रबंधन ने बताया कि हाल की सभी घटनाओं का मूल कारण विश्लेषण (Root Cause Analysis) किया गया है ताकि सुधारात्मक व निवारक उपाय प्रभावी रूप से लागू किए जा सकें। संबंधित विभागों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट कहा है कि सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाना सभी स्तरों की सामूहिक जिम्मेदारी है। असुरक्षित कार्य, लापरवाही या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संयंत्र में पहले से लागू ज़ीरो टॉलरेंस नीति को आगे भी सख्ती से जारी रखा जाएगा। Post Views: 109 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: दिनदहाड़े महिला टीचर का अपहरण, 5 लाख रूपये फिरौती की डिमांड, महिला के मोबाइल से पति को भेजी फोटो CG: शिक्षिका अपहरण केस मे बड़ा खुलासा… परिचित ऑटो चालक के साथ गई स्कूली शिक्षिका, पति से मांगी पांच लाख की फिरौती