CG: एरिया डॉमिनेशन के दौरान IED ब्लास्ट में महिला आरक्षक घायल सुकमा :- जिला सुकमा के थाना फूलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत गोगुंडा इलाके के जंगल-पहाड़ी में आज लगभग दोपहर 1:30 बजे एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान जिला पुलिस बल की एक महिला आरक्षक IED ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हो गईं। विस्फोट में महिला जवान के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद जवानों ने घायल आरक्षक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। बेहतर इलाज हेतु उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह IED माओवादी गतिविधियों का हिस्सा होने की आशंका है। Post Views: 183 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर में विकास कार्यों के पोस्टर पर कालिख पोतने से मचा राजनीतिक बवाल तेलंगाना समेत 10 राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी, मेडिकल कॉलेजों से जुड़ा है मामला