बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर देश भर में जश्न, पार्टी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी…

नई दिल्ली। बिहार चुनाव में बंपर जीत के बाद पीएम मोदी भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया। अब से कुछ ही देर में वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत पर देश के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि स्वागत के साथ-साथ बिहार की जनता ने हो प्रंचड जनादेश दिया है। मैं सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से बिहार की जनता का अभिवादन करता हूं। यह जीत जीत नहीं सुनामी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- हमें जब 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो बीजेपी की कुछ सीटें कम हो गईं। ये घटना भारत की जनता को नागवार गुजरी। जनता को विश्वास नहीं रहा कि ये सीटें कैसे कम हो गईं। यही कसक, पीड़ा हुई, इसके बाद भारत की जनता ने तय किया कि अब से जो भी चुनाव होंगे उसमें पीएम मोदी के लिए अटूट विश्वास जताएंगे।

नड्डा ने कहा- बिहार की महिलाओं को विशेष धन्यवाद
जेपी नड्डा ने कहा-“भारत की जनता ने स्पष्ट रूप से मान लिया है कि भारत को विकास के साथ जोड़कर चलना है। इसलिए जब जब चुनाव हो रहे हैं, तो जनता बीजेपी को वोट दे रही है। बिहार के नतीजों में भी यही जनता ने बताया है। सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट मिला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिला। महागठबंधन समाज को बांटने की राजनीति कर ही थी। तुष्टिकरण की राजनीति कर रही थी। बिहार को बिहारियों के सहारे नहीं चलाना चाहते थे, घुसपैठियों के सहारे चलाना चाहते थे। बिहार की जनता राष्ट्रवादी ताकतों के साथ खड़ी है। उन्हें ही आगे बढ़ाएगी। बिहार की महिलाओं को विशेष धन्यवाद। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया की नीतीष के सुशासन पर मुहर लगाई है। महागठबंधन ने कदम कदम पर बिहार के मतदाताओं का अपमान किया। मोदी का विरोध करते करते छठी मईया का अपमान करने में पीछे नहीं हटे। हमारे प्रवासी भाइयों का अपमान किया। पीएम की दिवंगत माता का अपमान किया। उन्हें अपशब्द कहे।

महागठबंधन के खाते सिर्फ 34 सीटें
बता दें कि बिहार में NDA की सरकार बनी है। गठबंधन को 243 में 202 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 34 सीटें ही आईं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। NDA में भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं। भाजपा ने 91 सीटों पर जीत हासिल की है। JDU 83, LJP 19, HAM और RLM की मिलाकर 9 सीटों हैं।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!