CG: बाइक सवारों को कैप्सूल वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत जांजगीर चांपा :- जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत नरियारा नगर पंचायत में आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार युवक को कैप्सूल वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही अतुल कुमार साहू पिता जय साहू, निवासी नरियारा की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में साथ में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से बिलासपुर अस्पताल भेजा गया है।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है, और शव का पंचनामा नहीं होने दे रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक कलेक्टर, एसपी या डीएसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते और उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक जाम जारी रहेगा। Post Views: 144 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: आंख बंद करो, तुम्हारे लिए सरप्राइज है बोला और रेत दिया छात्र का गला, ये हैं पूरा मामला होटल में युवती के साथ रुका था युवक, रूम में जाते ही खाई दवाई… और फिर हो गया कांड, देखने वाले भी हुए हैरान