CG: अस्पताल के गेट पर मिला नवजात का शव, पॉलीथिन में फेंके जाने से मचा हड़कंप रायपुर:- राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश के सबसे बड़े मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास पॉलीथिन में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह लोगों ने जब पॉलीथिन के अंदर बच्चे का शव देखा तो तत्काल अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को जन्म के तुरंत बाद पॉलीथिन में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. Post Views: 104 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG BREAKING : आईजी रतनलाल डांगी यौन उत्पीड़न आरोपों के बाद पुलिस अकादमी से हटाए गए CG: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम