CG: बड़ी खबर… मालगाड़ी से टकराई लोकल ट्रेन, कई लोगों की मौत बिलासपुर:- एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल कितने लोगोंक मौत हुई है इसकी जानकारी नहीं लग सकी है, खबर पर अपडेट लगातार जारी है। 12 से अधिक लोग घायल हुए है, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा नो चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब लोकल ट्रेन तेज रफ्तार में आउटर लाइन से गुजर रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी। Post Views: 108 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गायों की मौत पर लिया स्वतः संज्ञान, प्रमुख सचिव से मांगा व्यक्तिगत शपथ पत्र CG: सिम्स मेडिकल कॉलेज में बड़ी कार्रवाई, रैगिंग और अनुशासनहीनता के आरोप में 25 छात्र हॉस्टल से हुए बाहर