CG BIG NEWS : इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर! 170 से ज्यादा नक्सली हथियारों के साथ करेंगे आत्मसमर्पण…

रायपुर। राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी कामयाबी मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 170 से ज्यादा नक्सली आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। यह राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों का नेतृत्व कुख्यात नक्सली नेता रूपेश कर रहा है। सभी नक्सली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। यह कार्यक्रम आज जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा।

सरेंडर करने वाले नक्सली अपने साथ 100 से ज्यादा अत्याधुनिक हथियार भी जमा करेंगे। इनमें AK-47, SLR, BGL जैसे घातक हथियार शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभाग की लगातार कोशिशों और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के चलते यह बड़ी सफलता सामने आई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!