रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट (तृतीय श्रेणी) के 12 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी आवेदन की प्रक्रिया व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकेंगे।

आवेदन और परीक्षा से जुड़ी दूसरी जानकारी

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप में रसायन विज्ञान (Chemistry) के साथ बी.एस.सी. (B.Sc.) उत्तीर्ण होना आवश्यक।
  • ऑनलाइन आवेदन – 29 सितम्बर 2025 (सोमवार)
  • ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन – 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) शाम 5 बजे तक।
  • करेक्शन– 23 से 25 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • परीक्षा – 21 दिसम्बर 2025 (रविवार)
  • परीक्षा का समय – 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
  • प्रवेश पत्र – 15 दिसम्बर 2025 (सोमवार)
  • परीक्षा केंद्र – 5 संभागीय मुख्यालयों में
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
  • जो अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित नहीं होंगे, उनकी फीस वापस नहीं की जाएगी।

आरक्षण और पदों का वर्गीकरण

  • अनारक्षित : 04
  • अनुसूचित जाति : 02
  • अनुसूचित जनजाति : 04 (जिसमें 01 महिला आरक्षित)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग : 02
  • कुल : 12 पद
  • दिव्यांग आरक्षण : 01 (OA, OL, OAL, HH श्रेणी)
Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!