दुर्ग पुलिस की बड़ी कारवाई : महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी से बरामद किए 6.60 करोड़ रुपए की नकदी: रायपुर से गुजरात ले जा रहे थे नोट… दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.60 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। पुलिस ने रायपुर से गुजरात की ओर जा रहे चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि चारों आरोपी महाराष्ट्र नंबर की गाड़ी से गुजरात जा रहे थे। पुलिस ने चैकिंग के दौरान इस भारी मात्रा में नकदी को बरामद किया। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है। Post Views: 172 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग : दुर्ग में ED की रेड, ट्रांसपोर्टर सुधाकर राव के घर और अन्य ठिकानों पर दी दबिश CG ब्रेकिंग: आधी रात पब में पुलिस की दबिश! युवक-युवतियों में मची अफरा-तफरी, रात12 बजे के बाद भी शराब….