Mahasamund Crime News : कातिल बनी प्रेमिका! प्रेमिका ने युवक को दी दर्दनाक मौत, पहले खाट से बांधा, पेचकस से फोड़ी आंखें…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, पुलिस ने बेमचा नहर में मिले युवक की हत्या की गुत्थी 6 दिन में सुलझा ली है। मृतक की पहचान पिलेश्वर साहू निवासी ग्राम पचेडा (थाना खल्लारी) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक पिलेश्वर साहू की कथित प्रेमिका देवकी बघेल और उसके बेटे सुरेश बघेल को गिरफ्तार किया है। आइए जानते है आखिर क्यों की गई ये नृशंस हत्या?

मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक पिलेश्वर साहू रायपुर में निजी सुरक्षा गार्ड का काम करता था और पिछले कई वर्षों से ग्राम बेमचा निवासी देवकी बघेल के साथ रह रहा था। पिलेश्वर ने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया था और अक्सर देवकी बघेल के घर में रहकर शराब पीकर विवाद करता था।

पुलिस ने बताया कि, 9 सितंबर की रात मामूली विवाद मौत की वजह बनी। पिलेश्वर साहू देवकी बघेल के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद से परेशान होकर मां-बेटे ने मिलकर की बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए मृतक पिलेश्वर साहू को खाट में रस्सी से बांध दिया। इसके बाद सुरेश ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया, के मुंह में कपड़ा ठूंसा… चाकू से गला और गुप्तांग काट डाला… पेचकस से आंख फोड़ी… और पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर मुरूम का डेला पटका!” इसके बाद शव को घसीटकर पास की नहर में फेंक दिया गया। मृतक का मोबाइल और कपड़े भी नहर में फेंक दिए गए। मां-बेटे की इस हैवानियत से पूरा जिला कांप उठा है।

“इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन सवाल अब भी बड़ा है—क्या बेमचा का ये कत्ल महज़ एक प्रेम-प्रसंग का अंजाम है… या फिर इसके पीछे कोई और राज़ छुपा हुआ है?”

इस हत्याकांड में पुलिस ने 3 टीमें बनाई थी और 6 दिन में ही क़त्ल का राज़ खुल गया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी, पेचकस और खून से सने कपड़े जब्त किए गए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!