पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 08 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार… खैरागढ़। पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए दो गांजा तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 08 किलोग्राम गांजा, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर कुल ₹1.65 लाख का मशरूका बरामद किया है। रेड की पूरी कहानीपुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग खैरागढ़–पिपरिया बाईपास रोड से अवैध रूप से गांजा ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड मारकर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी1. योगेश तामशकर, पिता अनिल तामशकर (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम ठाकुरटोला, थाना सोमनी 2. हिमांशु देशलहरे, पिता स्व. विनोद देशलहरे (उम्र 19 वर्ष), निवासी मोहंदी, थाना भिलाई-3, जिला दुर्ग बरामदगी08 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹8.5 लाख)मोटरसाइकिल होंडा एसपी साइन क्रमांक CG 08 AB 5517 (कीमत ₹70,000)मोबाईल फोन कानूनी कार्रवाईआरोपियों के खिलाफ थाना खैरागढ़ में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। Post Views: 80 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS : रिश्वत लेते पटवारी संघ का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, किसान से मांगे थे 9 हजार रुपए घूस… इलाज के लिए पर्ची काटने खड़ी लाइन में माँ की गोद में मासूम बच्चे ने तोड़ा दम