67 साल के बॉयफ्रेंड ने 30 साल की गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या! कहा-तुम्हारा दूसरे से अफेयर… धमतरी। शनिवार शाम धमतरी जिले के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 67 वर्षीय प्रेमी ने 30 साल की प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि महिला का किसी और से भी अफेयर है। हमले में महिला की गोद में रहा बच्चा भी घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम जगन्नाथ मारकंडे है, जो ग्राम हसदा का रहने वाला और किसान है। मृतका का नाम पुष्पा मारकंडे बताया गया है। पुष्पा का पति पिछले एक साल से रायपुर जेल में बंद है। इस बीच जगन्नाथ महिला के घर आता-जाता था और उसकी मदद करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। शनिवार शाम पुष्पा अपने बच्चे को लेकर यात्री प्रतीक्षास्थल की ओर जा रही थी। तभी आरोपी पहले से घात लगाए बैठा था और जैसे ही महिला वहां पहुंची, उसने उसकी पीठ और पेट पर कई वार कर दिए। गंभीर हालत में महिला और बच्चे को मगरलोड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। CSP रागिनी मिश्रा ने बताया कि आरोपी को महिला पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी शक में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। Post Views: 171 Please Share With Your Friends Also Post navigation धमतरी में महिला को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, पांच साल के बच्चे पर भी किया जानलेवा हमला… CG Crime : दामाद ने सास के ऊपर धारदार हथियार से किया कई वार मौके पर हुई मौत जाने क्या था पूरा मामला