रायपुर। वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ सहायक आयुक्त सह निरीक्षक विधान रंजन कुलू को राज्य कर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर स्थल निरीक्षण और सत्यापन के दौरान व्यापारियों से अवैध वसूली करने की शिकायत दर्ज की गई थी। जानकारी के मुताबिक, महासमुंद के व्यापारियों ने सहायक आयुक्त सह निरीक्षक के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत सौंपी थी। इस पर राज्य कर सहायक आयुक्त, महासमुंद वृत्त द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए राज्य कर आयुक्त ने निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन की अवधि में विधान रंजन कुलू का मुख्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, रायपुर संभाग-1 निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। Post Views: 188 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश… CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…