अस्पताल में सनसनी: नवजात को छोड़कर मां हुई फरार, CCTV फुटेज में खुलासा… जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एक महिला अपने नवजात को सुरक्षाकर्मी के हवाले कर बाथरूम जाने का बहाना बनाकर फरार हो गई। जब काफी देर बाद भी महिला वापस नहीं लौटी तो सुरक्षाकर्मी को शक हुआ और उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बच्ची को सुरक्षित रखते हुए एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को दो महिलाएं एक बड़े बच्चे और नवजात को लेकर अस्पताल आईं। इनमें से एक महिला ने वार्ड का जायजा लेने के बाद गायनिक वार्ड के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी को बच्ची सौंप दी और कहा कि वह बाथरूम जा रही है। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर इंतजार करने के बाद जब महिला नहीं आई तो सुरक्षाकर्मी ने मामले की जानकारी चौकी पुलिस को दी। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस टीम हरकत में आई। CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें दोनों महिलाएं नवजात को छोड़कर अस्पताल से बाहर जाती हुई दिखाई दीं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश में जुट गई है और हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल बच्ची को सुरक्षित एनआईसीयू में रखा गया है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। वहीं महिला के फरार होने से अस्पताल परिसर और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं और तरह-तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं। Post Views: 144 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : डाक्टर बना हैवान, पहले लूटी इज्जत, अब लड़की के परिवार को धमका रहा, कलेक्टर – एसपी से लगायी गुहार CG : फर्जी बीपीएल कार्डधारकों पर बड़ी कार्रवाई, 3000 कार्ड रद्द, कार्डधारियों में कई व्यापारी और कर्मचारी भी, मचा हड़कंप