तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जोश, बारिश में भी उमड़ा जनसैलाब उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। बरसते पानी के बावजूद जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोपहर 2 बजे जनपद परिसर, उदयपुर से यात्रा की शुरुआत हुई। छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, विधायक राजेश अग्रवाल, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह समेत भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और दिल में देशप्रेम लिए प्रतिभागियों ने भारत माता की जय और जय हिंद के गगनभेदी नारे लगाए। यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। रेस्ट हाउस पहुंचने पर यात्रा का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक राजेश अग्रवाल ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, प्रमिला पोर्ते और कल्पना भदौरिया, जनपद सदस्य मुन्ना सिंह, अर्जुन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, संतोष जायसवाल, दिनेश यादव,बुधमोहन सिंह, मूलचंद अग्रवाल कमलेश जायसवाल मौजूद रहे। बरसात के बीच भी निकली इस तिरंगा यात्रा ने नगर में स्वतंत्रता दिवस का माहौल पहले से ही जीवंत कर दिया। Post Views: 135 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG – … और शिक्षक की बैठे – बैठे चली गयी जान, कोर्ट में आये पेशी देने, इंतजार करते-करते उड़ गये प्राण पखेरू दर्दनाक सड़क हादसा : ग्राम डूमरडीह में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बस क्लीनर की मौके पर मौत