CG Crime : पत्नी का अवैध संबंध के शक में पति ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

सक्ती। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने एक युवक पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है जहाँ उसका उपचार जारी है।

घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव की है। घटना की सूचना पर मालखरौदा थाना पुलिस ने हमलावर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पोता गांव का युवक ओम केंवट रात में नहर किनारे गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी लक्ष्मी यादव, पत्नी के चरित्र पर शक के चलते, टांगी लेकर वहां छिपा बैठा था।

युवक के पहुंचते ही उसने ओम केंवट पर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ओम को पहले मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!