शबरी पुल में दर्दनाक हादसा ! अनियंत्रित बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत… जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण गिधौरी शबरी पुल पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव यादव (25 वर्ष), वार्ड 11, शिवरीनारायण, पिता विष्णु यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खोने के बाद पुल पर गिर गई, जिससे युवक की मौके पर ही जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। Post Views: 233 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Breaking : 22 माह के मासूम की मौत पर दो स्टाफ नर्स निलंबित, एंटी स्नेक वेनम होते हुए भी किया निजी अस्पताल रेफर तेज रफ्तार ट्रेलर ने 19 गायों को रौंदा, बिखरे थे शव, खून से लाल हो गयी सड़क