Viral Video : उत्तरकाशी की तबाही में बड़ा चमत्कार, मौत के मलबे से घिसटता हुआ बाहर निकला शख्स, वीडियो देखकर नहीं कर पाएंगे यकीन

नई दिल्ली : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को आए तबाही ने पूरे देश को झकझोर कर दिया है। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यहां बादल फटने से गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में बाढ़ आ गई। जिससे पूरे गांव में तबाही मच गई। इसकी चपेट में कई घर आ गए। लेकिन इस हादसे में एक व्यक्ति जिंदा बचकर निकल गया, जो चमत्कार से कम नहीं है। तबाही से शख्स के बचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि मलबे से निकलते हुए दिख रहा है। धराली का एक बाजार क्षेत्र तेज़ बारिश और मलबे से पूरी तरह भर चुका है। लोग चीखते-चिल्लाते भाग रहे हैं। इसी बीच एक व्यक्ति पानी के तेज़ बहाव में बहता चला जा रहा था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। आपको बता दें कि इस घटना को लेकर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।’ वहीं केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि “धराली (उत्तरकाशी) में अचानक आई बाढ़ के संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की और घटना की जानकारी ली। पास में ही तैनात ITBP की तीन टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है और NDRF की चार टीमें भी शीघ्र राहत कार्य के लिए रवाना की गई हैं।”

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!