लोकेशन उदयपुर रिपोर्टर क्रांति कुमार रावत उदयपुर : डीएफओ सरगुजा के निर्देशन में वन अमला लगातार अवैध लकड़ी कटाई तस्करी और परिवहन पर छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में वन विभाग उदयपुर द्वारा प्रशिक्षु रेंजर विकास गुप्ता के नेतृत्व में उदयपुर डांडगाव सायर सर्किल टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान ग्राम पूटा गोरयाडोल में एक पिकप की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान उसमें चार नग चिरान पाया गया। मौके पर उपस्थित आए सिराज नामक शख्स से लकड़ी और पिकप के बारे में दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने की बात पर कोई दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाने पर पिकप को जप्त कर पुराने वन विभाग कार्यालय उदयपुर लाया गया। वन अधिनियम की धाराओं के तहत वन अमला द्वारा आगे की कार्यवाही जारी है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में वन रक्षक अमरनाथ राजवाड़े समर्पण लकड़ा सहीस कपूर नन्द कुमार आमों कुमार सिंह विष्णु सिंह, सुरक्षा श्रमिक पनेश्वर और रवि सक्रिय रहे। Post Views: 505 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Breaking : हरिहरपुर में मूसलाधार बारिश से तबाही बह गया 35 साल पुराना पुल, ग्रामीणों का संपर्क टूटा CG POLITICS : बारिश का पानी घरों में घुसा, मेयर मैडम बोली …. भगवान से मेरी सेटिंग नही हो पाई है …. नही तो बारिश रोकने बोल देती !