CG – 21 लाख की ठगी : पैसा डबल करने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 21 लाख की ठगी मामले में एक गिरफ्तार

सूरजपुर : जिले में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ 3 महीने में रकम दोगुनी करने का सपना दिखाकर एक व्यक्ति से 21 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में आरोपी संजीत अग्रवाल को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी संजीत अग्रवाल ‘शुभ निवेश’ नामक एक फर्जी ऑफिस चला रहा था।

वह लोगों को निवेश पर जल्दी मुनाफा देने का लालच देकर बड़ी चालाकी से उनके साथ ठगी करता था। इसी झांसे में आकर वंश बहादुर नागवंशी ने आरोपी को 21 लाख रुपये सौंप दिए। जांच में खुलासा हुआ है कि संजीत अग्रवाल पहले भी सूरजपुर और अंबिकापुर में ठगी के कई मामलों में आरोपी रह चुका है और लंबे समय से फरार था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से तीन दिन का पुलिस रिमांड स्वीकृत किया गया है, ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। फिलहाल पुलिस ठगी के इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश में है कि इस पूरे खेल में और कौन-कौन शामिल है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!