उदयपुर/रिपोर्टर – क्रांति कुमार रावत : प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में आज उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चरणबद्ध आंदोलन “बिजली न्याय” के तहत किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उदयपुर के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह जनपद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंहदेव ने किया। शिव मंदिर प्रांगण से शुरू हुई नारेबाजी और रैली के साथ कार्यकर्ता बिजली कार्यालय उदयपुर पहुंचे, जहां जे.ई. राजेंद्र राजवाड़े को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा पिछले 20 महीनों में प्रति यूनिट 80 पैसे की बढ़ोतरी को जनविरोधी करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई। कांग्रेसजनों का कहना था कि यह वृद्धि आम जनता, सेक्सकिसानों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेताओं में जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, राजीव कुमार सिंह देव, रोहित सिंह, नीरज मिश्रा, अमरनाथ, प्रभु, योगेंद्र सिंह, द्वारिका यादव, जगदीश जायसवाल, राकेश सिंह, संतोष गुप्ता, अमृतलाल यादव, अजितेश सोनी, संतोष बंजारा, सुभम पांडे, काशी यादव, लोकनाथ, सूरज यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान और नगरवासी मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। Post Views: 154 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG – शिक्षिका का युक्तियुक्तकरण में हुआ तबादला, स्कूटी को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में गयी जान CG – घूसखोर बाबू गिरफ्तार : तहसील कार्यालय में ACB का छापा, 25000 की रिश्वत लेते तहसीलदार का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार