ग्राम पंचायत नमना में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन…

सरगुजा। उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नमना में 08 जुलाई दिन मंगलवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में सबसे पहले मां सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्जलवित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्रा-नन्हे मुन्ने बच्चों का तिलक कर, उन्हें मिठाई खिलाई और शिक्षण सामग्री वितरण के साथ कार्यक्रम शुरुआत की गई। साथ ही विद्यालय में प्रवेश ले रहे सभी बच्चों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पालकों ने अपने बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाई, संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हाई स्कूल नमना में मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व जनपद अध्यक्ष बलदेव सिंह, जनपद सदस्य संकुलता सिंह घुंचापुर, संतोष कुमार गुप्ता जनपद सदस्य खमरिया, सविता सिंह सरपंच ग्राम पंचायत नमना, अलमा कुजूर, फूलमती पंच ग्राम पंचायत शंकरपुर संकुल समन्वयक, रामेश्वर प्रसाद साहू, संकुल प्रचार्य गजेन्द्र पाल, केश्वरप्रसाद सिंह, कुंजबिहारी सिंह, जितेंद्र कुमार गुप्ता, भवनती सिंह, रोशनी सिंह प्रधान पाठक, सिरीश कुमार, मनोज कुमार, योगेन्द्र नाथ वैष्ण शिक्षक, पालक, अभिभावक एवं छात्र – छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!