Viral video : शादी का चल रहा था डांस तभी मौत बनकर पहुंची कार, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शादी समारोह के दौरान कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था और महिलाएं और बच्चे उस कार्यक्रम में डांस कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक पीछे से एक कार आई और डांस कर रही महिलाओं और बच्चों को कुचलते हुए निकल गई। वायरल वीडियो थाना सिकंदरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद से कार चालक फरार बताया जा रहा है।

दुल्हन भी हादसे का शिकार

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं दुल्हन के साथ बैंड-बाजा पर डांस कर रही थीं। उनके पीछे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ डांस देख रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार मौत बनकर आई और भीड़ को कुचलते हुए अंदर घुस गई। डांस कर रही दुल्हन भी इस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तकरीबन 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!