Big Breaking : अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व मुख्यमंत्री, आनन फानन में अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री नयी दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 81 वर्षीय सोरेन का गंगा राम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महज नियमित जांच नहीं है, क्योंकि वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्र के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हैं और वह पार्टी के संस्थापक संरक्षक हैं। हेमंत सोरेन शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने दिल्ली पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। हेमंत सोरेन अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने दिल्ली पहुंचे हैं। शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे रांची से दिल्ली लाया गया था। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हेमंत सोरेन अपने बीमार पिता के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति जानने दिल्ली पहुंचे हैं। वो दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे गंगा राम अस्पताल पहुंचे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद शिबू सोरेन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, इसीलिए वो उनके सेहत का हाल जानने दिल्ली पहुंचे हैं। Post Views: 275 Please Share With Your Friends Also Post navigation पेट्रोल 82 डीजल 78 रुपए लीटर, महंगाई की मार झेल रही जनता को बड़ी राहत, लोग बोले- मोदी है तो मुमकिन है EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा