Big Road Accident : एसयूवी कार डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 5 घायल … राजगढ़ : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में सुबह नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने चार लोगों की जान ले ली, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुखद घटना सुबह 8 से 9 बजे के बीच भटखेड़ी गांव के पास करनावास पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जब एक तेज रफ्तार एक्सयूवी वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, हादसे का प्राथमिक कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। मृतकों में दो किशोर और दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि घायलों में ड्राइवर भी है। हादसे में शामिल कार उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा से अयोध्या होते हुए सूरत जा रही थी। कार में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें से 16 वर्षीय अनमोल दुबे और 14 वर्षीय प्रियांशु पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य 45 वर्षीय प्रमिला दुबे और 50 वर्षीय शिवदेवी तिवारी ने शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में ड्राइवर भोलाराम, पुष्टम दुबे 50 वर्ष और 13 वर्षीय अंशिका दुबे शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पचोर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें राजगढ़ और शाजापुर जिला अस्पतालों में रेफर किया गया। Post Views: 160 Please Share With Your Friends Also Post navigation Love Jihad : BA की छात्रा के साथ गैंगरेप, फिर जबरन कराया धर्म परिवर्तन, आरोपी मौलवी समेत 3 गिरफ्तार Big Breaking : बाघ के हमले में युवक की मौत, ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश…