चोरी-छिपे रह रहा बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से चला रहा था अंडा ठेका रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह परिवार फर्जी दस्तावेजों के सहारे धर्मनगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था और अंडा ठेका लगाकर अपना जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद दिलावर खान, उनकी पत्नी परवीन बेगम और उनके बच्चों को हिरासत में लिया है। यह परिवार मूल रूप से बांग्लादेश के मुंशीगंज जिले के मुख्तारपुर का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार ने आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपनी पहचान छिपाकर रायपुर में निवास किया। यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का परिणाम है। टिकरापारा थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता, विदेशी अधिनियम 1946 और पासपोर्ट अधिनियम 1920 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। Post Views: 246 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देंगें दो-दो लाख…. CG NEWS: छत्तीसगढ़ में इस दिन से खुलेंगे स्कूल, पढाई में होने वाला है बड़ा बदलाव…