सुहागरात पर ही दूल्हे को मिला जिंदगी भर का जख्म, बिस्तर पर आते ही दुल्हन ने कर दिया ये कांड, पूरा मामला जान आप भी रह जाएंगे हैरान

फतेहपुर : वैसे तो सुहागरात को एक निजी और भावनात्मक पल होता है, जो पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी समझ की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। लेकिन कई ऐसे कपल होते हैं जो सुहागरात के दिन कुछ ऐसा कांड कर जाते हैं, जिसकी खबर से हर कोई हैरान रह जाता है।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सामने आया है। यहां सुहागरात पर एक दुल्हन के तेवर बदल गए। दुल्हन ने चाकू लेकर दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। जानकारी होते ही परिजन ने दूल्हे को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला खखरेरु के एक गांव का है। यहां के रहने वाले युवक की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में कौशांबी जिला निवासी एक युवती से हुई थी। पांच जून को दूल्हा बारात लेकर कौशांबी गया और दुल्हन को विदा कराकर छह जून को घर लाया। रात दो बजे दूल्हा सुहागरात को कमरे में पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद भड़की दुल्हन ने अचानक दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।

नई नवेली दुल्हन के इस कदम से दूल्हे की चीख निकल गई। शोर मचाने पर सब जगकर कमरे में पहुंचे। जहां युवक प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखे चीख रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे और युवक को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहीं, वर पक्ष दुल्हन ने इस हरकत से दंग रह गए। फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच गया है। मामले की जांच जारी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!