अंबिकापुर / KKR ग्राम बुटुआबुड़ा मणिपुर में युवकों के साथ हुई मारपीट के मामले में सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई। थाना मणिपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मारपीट में प्रयुक्त पत्थर जब्त किया गया।आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले का संक्षिप्त विवरण:प्रार्थी गंगाराम मुण्डा, निवासी लोधिमा सुन्दरपुर, द्वारा 05/10/24 को थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना दिनांक 03/10/24 को प्रार्थी अपने साथी अंकित दुबे के साथ ग्राम मुडेसा में दुर्गा पूजा के दौरान एम्प्लीफायर मशीन छोड़ने गए थे। रात्रि लगभग 10:00-10:30 बजे जब वे बटुआबुड़ा चौक के पास बाथरूम करने के लिए रुके, तभी तीन अज्ञात युवक पैशन प्रो मोटरसाइकिल से आए और पूछताछ करने लगे। प्रार्थी और उसके साथी ने परिचय देने के बावजूद आरोपियों ने अनर्गल आरोप लगाकर गाली-गलौज किया और मारपीट की। आरोपियों ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की। मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर उन पर पत्थर से हमला किया गया। आस-पास के लोगों ने हो-हल्ला सुनकर बीच-बचाव किया और आरोपियों की पहचान याक़ूब एक्का, इन्नुस तिग्गा एवं एक अन्य व्यक्ति के रूप में की गई। इस मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 315/24 धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान: पुलिस टीम ने गवाहों के बयान दर्ज किए और आरोपियों के बारे में पूछताछ की। आरोपी याक़ूब एक्का, इन्नुस तिग्गा, और अलबिश कुजूर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम और पता बताया। घटना से संबंधित पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मारपीट में प्रयुक्त पत्थर जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्रवाई में ये रहे शामिल:– थाना प्रभारी: निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे सहायक उप निरीक्षक: बबलू कुजूर सहायक उप निरीक्षक: अनिल पाण्डेय आरक्षक: सुरेश गुप्ता Post Views: 280 Please Share With Your Friends Also Post navigation भोजनालय में अवैध शराब की बिक्री, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: 41 पाव शराब जब्त भागवत कथा में आई महिलाओं के गले से मंगलसूत्र-चैन चोरी मामला, 8 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में