नक्सलियों ने गांव पूवर्ती में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी… सुकमा : जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूवर्ती गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना बीती रात को हुई। पूवर्ती गांव कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिड़मा का पैतृक गांव है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 10 से 15 नक्सलियों का एक समूह गांव में पहुंचा और धारदार हथियारों से ग्रामीण पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सुकमा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमें नक्सलियों की तलाश में क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। सुकमा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। Post Views: 210 Please Share With Your Friends Also Post navigation सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद, ऑपरेशन जारी… CG Breaking : नक्सलियों के IED बलास्ट में ASP शहीद, थाना प्रभारी और SDOP घायल