नकली ग्राहक बनकर शराब दुकान पहुंचे अफसर, 1760 वाली बोतल मिली में 2000 हजार में,आबकारी अधिकारी सस्पेंड रायपुर/महासमुंद : छत्तीसगढ़ सरकार ने महासमुंद जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर शासकीय काम में गड़बड़ी, शराब की तय कीमत से ज्यादा वसूली, स्टॉक में भारी कमी और लाखों रुपए की वित्तीय हेराफेरी का आरोप है। निलंबन के दौरान कोष्टी का मुख्यालय नवा रायपुर के आबकारी आयुक्त कार्यालय में होगा। क्या है मामला 29 मई 2025 को आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने महासमुंद के घोड़ारी में स्थित कम्पोजिट शराब दुकान का अचानक निरीक्षण किया। जांच से पहले एक नकली ग्राहक को 2000 रुपए (500-500 के चार नोट) देकर शराब खरीदने भेजा गया। शराब की तय कीमत 1760 रुपए थी, लेकिन दुकान पर 2000 रुपए वसूले गए। पूछताछ में विक्रेता ने ज्यादा कीमत लेने की बात कबूल की। स्टाक में भी गड़बड़ी जांच में स्टॉक में 1886 बोतल देसी मसाला शराब की कमी पाई गई, जिससे 1.88 लाख रुपए की गड़बड़ी सामने आई। इसके अलावा, बिक्री के पैसे में 3.08 लाख रुपए और विदेशी शराब में 1.99 लाख रुपए की कमी मिली। कुल मिलाकर 6.96 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता पकड़ी गई। इन गंभीर गड़बड़ियों के चलते सरकार ने कोष्टी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत निलंबित कर दिया। Post Views: 237 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : दो भाईयों सहित 3 की मौत- महासमुंद में रफ्तार का कहर, ट्रेक्टर और बाइक में भिड़ंत, 3 की मौके पर मौत CG Road Accident : हाइवा के नीचे घुसी बाइक, युवक की मौके पर ही मौत, युवती गंभीर रूप से घायल