दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर दौड़ी वंदेभारत, तिरंगा लेकर निकले प्रधानमंत्री मोदी श्रीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी ने तिरंगा लहराते हुए चिनाब ब्रिज पर कदमताल किया, जिसका उत्साहपूर्ण अंदाज देखते ही बनता था। यह पुल, जो पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है, भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक है। इस उपलब्धि ने न केवल भारत की तरक्की को दर्शाया, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी विकास के अंतर का संदेश दिया। #WATCH | PM Modi speaks with J&K CM Omar Abdullah, Railway Minister Ashwini Vaishnaw & Union Minister Jitendra Singh as he watches an exhibition on USBRL (Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link) project; also interacts with people who worked on the project. #KashmirOnTrack… pic.twitter.com/ieJRDpzT9R— ANI (@ANI) June 6, 2025 उद्घाटन के बाद, पीएम मोदी ने अंजी नदी पर बने भारत के पहले ‘केबल-स्टेड’ रेलवे पुल का भी लोकार्पण किया। इससे पहले, वे चिनाब ब्रिज के पास बने ‘व्यू प्वाइंट’ पर पहुंचे, जहां उन्हें इस परियोजना की जानकारी दी गई। यह पुल कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से रेल मार्ग से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पीएम ने केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ रियासी जिले में चिनाब ब्रिज के पास स्थापित रेलवे संग्रहालय का दौरा किया। #WATCH | Katra, J&K: Dilip Kumar, Executive Director, Information & Publicity, Railway Board, says, "Railway has decided to ply two trains on this section (Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link). Two Vande Bharat Express trains will ply from Shri Mata Vaishno Devi, Katra to… pic.twitter.com/Thl5KRyCYK— ANI (@ANI) June 6, 2025 संग्रहालय में उन्होंने इंजीनियरों और श्रमिकों से बातचीत की, जो इस मेहराब वाले पुल के निर्माण का हिस्सा थे। यह पुल 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है। #WATCH | J&K: Prime Minister Narendra Modi waves the Tiranga as he inaugurates Chenab bridge – the world’s highest railway arch bridge.#KashmirOnTrack (Video: DD) pic.twitter.com/xfBnSRUQV5— ANI (@ANI) June 6, 2025 Post Views: 188 Please Share With Your Friends Also Post navigation Railway Tatkal Tickets : यात्री ट्रेनों में अब आसानी से मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट, नए ‘आधार’ सिस्टम से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत सड़क हादसे में मशहूर अभिनेता के पिता का निधन, एक्टर को भी आई गंभीर चोट, इलाज जारी