CG: तहसील में जन्म प्रमाण पत्र सुधार की पेशी के दौरान 72 वर्षीय किसान गिरा, अस्पताल में मौत बलरामपुर :- रघुनाथनगर तहसील कार्यालय में गुरुवार को जन्म प्रमाण पत्र सुधार की पेशी के दौरान एक बृद्ध की अचानक बेहोश होकर गिर गया अस्पताल ले जानें पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक की उम्र करीब 72 वर्ष बताई जा रही है, जो रघुनाथनगर तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव का निवासी था. किसान जन्म प्रमाण पत्र में सुधार मामले की सुनवाई के लिए तहसील कार्यालय पहुंचा था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने तत्काल उसे सिविल अस्पताल रघुनाथनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम अस्पताल पहुंची.अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चला Post Views: 258 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: खौफनाक वारदात, बच्चों के सामने गर्भवती पत्नी की सब्बल से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार गर्लफ्रेंड ने बात करना बंद किया, गुस्से में बॉयफ्रेंड ने घर में घुसकर मार दी गोली