रायपुर। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने गजट अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति देकर नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची के आधार पर की गई है। अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम 1955 के तहत राष्ट्रपति की स्वीकृति से इन अधिकारियों को IAS कैडर में शामिल किया गया है। उन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध पदोन्नति दी गई है। तीरथराज अग्रवाल लीना कोसम सौमिल रंजन चौबे वीरेंद्र बहादुर पंचभाई सुमित अग्रवाल संदीप कुमार अग्रवाल आशीष कुमार तिकारिहा इन सभी अधिकारियों ने राज्य प्रशासनिक सेवा में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उल्लेखनीय प्रशासनिक अनुभव और योगदान दिया है। राज्य सेवा से अखिल भारतीय सेवा तक पहुंचना प्रशासनिक करियर की बड़ी उपलब्धि माना जाता है। पंचभाई की प्रेरणादायक यात्रा चयनित अधिकारियों में वीरेंद्र बहादुर पंचभाई की यात्रा विशेष रूप से प्रेरणादायक मानी जा रही है। दुर्ग जिले के निवासी पंचभाई ने अविभाजित मध्यप्रदेश में वर्ष 1993 में नायब तहसीलदार के रूप में सेवा शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने अभनपुर सहित कई स्थानों पर नायब तहसीलदार और तहसीलदार के रूप में कार्य करते हुए लंबा प्रशासनिक अनुभव हासिल किया और अब IAS कैडर तक पहुंचे। इस निर्णय को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। Post Views: 127 Please Share With Your Friends Also Post navigation बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा मामले में 17 लोगों को दोषमुक्त करने पर CM साय का बड़ा बयान मल्टीलेवल पार्किंग में ‘दोस्ती’ का धोखा: कार से 36.5 लाख गायब, मास्टरमाइंड दोस्त समेत 2 आरोपी गिरफ्तार