CG: 600 किलो वाला ‘जहरीला बीज’ खपाने की साजिश, री-पैकेजिंग करते 121 क्विंटल स्टॉक जब्त अंबिकापुर:- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतिम दिनों में कालातीत हो चुके धान बीज को भी समितियों में खपाने की कोशिश हो रही है। ताजा मामला अंबिकापुर शहर के सुभाषनगर बस्ती का है। यहां एक कारोबारी द्वारा कालातीत हो चुके धान बीज के पैकेटों को खोलकर प्लास्टिक बोरे में भरा जा रहा था। सूरजपुर जिले के सिलफिली समिति में धान को ले जाने की तैयारी थी, उसके पहले ही प्रशासनिक टीम ने मौके पर जाकर 121 क्विंटल कालातीत धान बीज को जब्त कर लिया। मौके से सैकड़ों की संख्या में अमानक धान बीज के खाली पैकेट भी जब्त किए गए हैं। बड़ी संख्या में पैकेटों को जला भी दिया गया था। Post Views: 256 Please Share With Your Friends Also Post navigation भारत और यूरोपीय संघ ने व्यापार संधि पर किए हस्ताक्षर, 18 साल का लंबा इंतजार हुआ खत्म एयरपोर्ट पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल, घटना की हो रही जांच