11 फीट ऊंचा, 22 फीट लंबा और 4 किलो वजन…राम मंदिर में PM मोदी ने फहराया ‘धर्म ध्वज, सनातन के रंग में रंगी नजर आई रामनगरी अयोध्या :- श्रीराम मंदिर का कार्य पूरा हो चुका है. 25 नवंबर यानी आज शिखर पर ध्वजारोहण के साथ इसकी विधिवत घोषणा कर दी गई. कार्य पूरा होने का संदेश देने के लिए ही पीएम मोदी मंदिर में ध्वजारोहण किया. इस दौरान सीएम योगी और कई बड़े नेता और हस्तियां मौजूद थी. ध्वजारोहण के लिए पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने 30 मिनट का मुहूर्त निकाला था. ये वही गणेश्वर शास्त्री हैं, जिन्होंने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था.बता दें कि राम मंदिर में 11 फीट ऊंचा और 22 फीट लंबे सिल्क के कपड़े से बने ध्वज को फहराया गया है. जिसका वजन 4 किलो बताया जा रहा है. ध्वज में सूर्य, ‘ॐ’ और कोविदार के वृक्ष के शुभ चिन्ह बनाए गए हैं. मंदिर के उसी 42 फीट ऊंचे और 5100 किलो वजनी ध्वजदंड पर ध्वजा लहराया गया. Post Views: 150 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: कार में बेटी को छोड़कर सब्जी खरीद रही थी महिला, गाड़ी चालक बच्ची का अपहरण कर हुआ फरार तीसरी मंजिल से गिरकर नायब तहसीलदार की मौत, 6 महीने पहले हुई थी पोस्टिंग