दंतेवाड़ा। जिले के बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में सोमवार तड़के एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कक्षा 10वीं में अध्ययनरत छात्र ने हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है, जो कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह लगभग 3 बजे की है। जब कुछ छात्र बाथरूम जाने के लिए उठे, तब उन्होंने रौशन को सीढ़ियों के ग्रिल से फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल हॉस्टल अधीक्षक को सूचना दी गई। अधीक्षक ने बिना देरी किए पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रौशन के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों, साथियों और हॉस्टल प्रबंधन से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। Post Views: 158 Please Share With Your Friends Also Post navigation Agniveer Recruitment 2026 : भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए कब तक कर सकेंगें आवेदन वन्यजीवों का अवैध शिकार : दुर्लभ प्रजाति की गिलहरियों को मारकर नक्सली हिड़मा के गाने पर Reel बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला, शिकारी गिरफ्तार