महासमुंद। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया। पुलिस टीम ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। Post Views: 267 Please Share With Your Friends Also Post navigation धर्मांतरण को लेकर बवाल : बजरंग दल ने प्रदर्शन कर गाड़ियों में की तोड़फोड़, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात.. ब्रेक फेल होने पर रॉन्ग साइड में खड़ी ट्रेलर की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की मौत…