कोरबा : कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में अंतर्गत बुधवारी मुख्य मार्ग पर साइड देने की बात को लेकर महिला और युवक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ने महिला की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवारी मुख्य मार्ग की है।महिला का नाम सोनिया है। वह ई-रिक्शा चलाती है। महिला चालक ने बताया कि वह सवारी छोड़कर घर लौट रही थी, तभी एक्टिवा सवार युवक ने उसे साइड देने के लिए कहा। इसी बीच साइड को लेकर युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब सोनिया ने विरोध किया, तो युवक ने सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, वो महिला को गाली देने लगा। गुस्से में आकर सोनिया ने चप्पल से युवक की पिटाई की कोशिश की। दोनों के बीच झूमाझटकी हुई। इसी दौरान युवक ने सोनिया के हाथ से उसका चप्पल छीन लिया और सात बार चप्पल से पिटाई की। बाद में चप्पल को दूर फेंक दिया। इस दौरान महिला चालक मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। लोग तमाशबीन बने रहे। मारपीट के बाद युवक मौके से फरार हो गया। सोनिया ने मानिकपुर चौकी में युवक के खिलाफ शिकायत की। उसने युवक पर बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Post Views: 382 Please Share With Your Friends Also Post navigation लूट की घटना से दहशत: पेट्रोल पंप संचालक से 76 हजार लूट.. नगर निगम के सभापति का चुनाव 7 मार्च को..