शादियों के सीजन में एक बार फिर सोने की कीमत आसमान छू रही है। राजधानी दिल्ली में आज 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये के उछाल के साथ 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके साथ ही, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी आज 700 रुपये बढ़कर 91,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। 1,03,500 रुपये हुआ एक किलो चांदी का भावबुधवार को दिल्ली में चांदी भी 1000 रुपये की तेजी के साथ 1,03,500 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जबकि मंगलवार को चांदी का भाव 1,02,500 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ था। Post Views: 274 Please Share With Your Friends Also Post navigation नौकरी के बदले जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय(ED)कर रही पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से पूछताछ…दफ्तर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा पत्नी देखती है पोर्न, फिर करती है ये गंदाकाम…फिर पति ने किया ऐसा काम