लाइन में पदस्थ SI और ASI का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश जांजगीर–चांपा। जिले में लंबे समय लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षकों (ASI) का तबादला कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, एक उप निरीक्षक और चार सहायक उप निरीक्षकों को अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है। इनमें – उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान – थाना जांजगीर सहायक उप निरीक्षक जयनंदन कुमार मार्बल – थाना बम्हनीडीह सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार टैगोर – थाना बलौदा सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद मुबीन शेख – थाना अकलतरा इन तबादलों के साथ ही पुलिस विभाग ने लाइन में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को सक्रिय ड्यूटी पर भेज दिया है। एसपी के आदेश की कॉपी भी जारी की गई है, जिसमें सभी स्थानांतरण का विवरण दर्ज है। Post Views: 132 Please Share With Your Friends Also Post navigation दुर्ग में 6 बच्चों के पिता ने लगाई फांसी: कोर्ट परिसर में लटकती मिली लाश… सेंट्रल जेल में 500 बहनें बांधेगी अपने भाइयों को राखी, ब्रम्हाकुमारी और गायत्री परिवार की बहनों ने कैदियों के साथ मनाई राखी