रायपुर: रायपुर-अभनपुर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना राखी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू की। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहन विवेचना में जुट गई। वाहन चालक की तलाश जारी है। Post Views: 302 Please Share With Your Friends Also Post navigation डायबिटीज मरीजों के लिए गुड न्यूज: 9 रुपए में मिलेगी 60 वाली दवा, जानें कब से होगी बाजार में उपलब्ध.. भूपेश बघेल को डरने या घबराने की जरूरत नहीं, जानिए अरुण साव ने ऐसा क्यों कहा..