रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां शाकाहारी लोगों को चिकन सूप परोस दिया गया। जिन लोगों को चिकन सूप परोसा गया वे सभी जैन समुदाय के हैं। घटना के बाद हंगामा हो गया। पूरा मामला तेलीबांधा क्षेत्र के होटल ट्राईटन का है। मिली जानकारी के अनुसार जैन समुदाय के लोगों ने होटल ट्राईटन एक इवेंट रखा था। इसमें बफे लगा हुआ था। इसी दौरान उन्हें चिकन सूप परोसा गया। हैरानी की बात तो यह है कि परोसे गए चिकन सूप में वेज का टैग लगा हुआ था। लोगों को खाने के वक्त संदेह हुआ कि यह नानवेज है। प्रबंधन से इसकी शिकायत की। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। जैन समाज के लोगों को आरोप है कि इस मामले में होटल प्रबंधन अडियलरवैया अपनाता रहा। वो अपनी गलती स्वीकार नहीं कर रहे हैं। Post Views: 198 Please Share With Your Friends Also Post navigation उपसरपंच चुनने के लिए पंचायत में हुआ जमकर बवाल,6 ग्रामीण घायल.. हादसा : अनियंत्रित हाईवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक की हुई दर्दनाक मौत..