भाजपा सरगुजा द्वारा जिले में मनाई जाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती, सदस्यता महाभियान का लक्ष्य 100+ सदस्य प्रति बूथ 25 सितम्बर को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा सरगुजा द्वारा जिले के सभी बूथों में जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर “सदस्यता महाभियान-2024” के तहत प्रत्येक बूथ में कम से कम 100+ भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह जी ने सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है। उक्ताशय की जानकारी उदयपुर मण्डल के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं महामंत्री प्रबोध सिंह द्वारा प्रदान की गई Post Views: 301 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिरंची बाबा धाम में आयोजित की गई बंजारा समाज की बैठक विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का आयोजन