अंबिकापुर। लखनपुर ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल गुमगरा खुर्द बरती पारा में तैनात सहायक शिक्षक शैलेंद्र सिंह पोर्ते को नशे की हालत में स्कूल पहुंचने और बच्चों को पीटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच में शिक्षक के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने शिक्षक पर शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच में शिक्षक के दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है। अब विभाग की ओर से और जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 337 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रभारी सिविल सर्जन को हटाने की मांग, जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित.. NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 4 लोग हिरासत में, पूछताछ जारी…