रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में चल रही थी। अचानक कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चली गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कार और ट्रक के चालकों की पहचान की जा रही है। Post Views: 269 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़: होली से पहले शासकीय सेवकों को मिली सौगात, महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी.. छत्तीसगढ़: वरिष्ठता के आधार पर हुई 56 सिविल जजों की नियुक्ति, हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश..